Categories NEWS

स्वप्निल कुसाले आप पर हर भारतीय को नाज है ……

डेब्यू ओलिंपिक मे ब्रोंज मेडल जीतने वाले स्वप्निल कुसाले के रोल मोडल एमएस धोनी है | स्वप्निल भी रेलवे मे टिकट कलेक्टर है,जैसे कभी धोनी हुआ करते थे | स्वप्निल ने एक इंटरव्यू मे कहा था – शूटिंग मे शांत रहने की जरूरत है | धोनी भी क्रिकेट के मैदान पर शांत रहते है | वो मुझे पसंद है | मैंने उनकी बायोपिक कई बार देखी है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ओलिंपिक मेडल जीतने के बाद एक और बात स्वप्निल को एमएस धोनी के साथ जोड़ती है | नंबर 7 ……धोनी का बर्थडे 7 जुलाई को होता है | जर्सी और गाडियों का नंबर भी 7 है | अब स्वप्निल कुसाले मेडल जीतने वाले सातवे शूटर बन गए है |

मेडल जीतने के बाद स्वप्निल ने कहा, “फाइनल मे मैंने 451.4 पॉइंट हासिल किए | मुझे काफी ख़ुशी हो रही है की मै देश के लिए मेडल जीता | फाइनल के दौरान काफी नर्वस था,धड़कने तेज हो गई थी |”

जानिए पुणे मे जन्मे 28 साल के स्वप्निल को……

  1. माँ सरपंच,पिता टीचर

स्वप्निल महाराष्ट्र के पुणे मे जन्मे | स्वप्निल का परिवार राधानगरी के कंबलवाडी गाँव का रहने वाला है| स्वप्निल के पिता पेशे से टीचर है और उनकी माँ अनीता कंबलवाड़ी गाँव की सरपंच है | उनका भाई भी टीचर है |

2. ओलिंपिक डेब्यू 12 साल बाद

28 साल के स्वप्निल 2012 से इंटरनेशनल शूटिंग इवेंट्स मे हिस्सा ले रहे है | ओलिंपिक मे इसी साल डेब्यू किया है | पहले ही ओलिंपिक मे स्वप्निल ने ब्रोंज मेडल जीता है | 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की मैन्स केटेगरी मे पहली बार किसी इंडियन ने मेडल जीता है |

3. एमएस धोनी है रोल मोडल

स्वप्निल कुसाले के रोल मोडल एमएस धोनी है | धोनी की तरह स्वप्निल भी सेंट्रल रेलवे मे टिकट कलेक्टर का काम करते है | स्वप्निल भी धोनी की तरह ही शूटिंग एरिना मे शांत रहते है |

स्वप्निल ने एक इंटरव्यू मे कहा था, ” मै शूटिंग जगत मे किसी विशेष एथलीट को फॉलो नही करता | मै शूटिंग से बाहरी दुनिया मे धोनी को आदर्श मानता हू | जैसे धोनी क्रिकेट फील्ड पर शांत रहते है,वैसे ही मेरे खेल मे भी शांत और धैर्यपूर्ण स्वभाव की जरूरत होती है | मै खुद को उनकी कहानी से जोड़ पाता हू ,क्यूंकि मै भी उनकी तरह टिकट कलेक्टर हू |”

4. कुसाले के नाम एशियन गेम्स मे गोल्ड

स्वप्निल कुसाले

2015 मे कुवेत मे हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप मे 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट मे गोल्ड मेडल जीत चुके है | उन्होंने 59 वे नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मे गगन नारंग और चैन सिंह जैसे शूटर को हरा चुके है |

अच्चिवमेंट्स :-

2017 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप ब्रोंज

2021 वर्ल्डकप गोल्ड

2022 एशियन गेम्स गोल्ड

2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रोंज

2023 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप सिल्वर

2024 एशियन राइफल चैंपियनशिप गोल्ड

PM मोदी बोले – हर भारतीय खुश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वप्निल को बधाई दी है | उन्होंने ट्वीट किया,स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन | पेरिस ओलिंपिक मे मेंन्स की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मे ब्रोंज मेडल जीतने के लिए बधाई | उनका प्रदर्शन विशेष है,क्यूंकि उन्होंने बहुत अधिक कौशल दिखाया है | वह इस केटेगरी मे मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी है | हर भारतीय खुश है |

ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले बिंद्रा बोले – रोमांचित हू

भारत को ओलिंपिक ,मे पहला व्यक्तिगत गोल्ड जिताने वाले अभिनव बिंद्रा ने स्वप्निल को बधाई दी | उन्होंने ट्वीट किया, “पेरिस ओलिंपिक मे शूटिंग मे स्वप्निल की ऐतिहासिक कास्य पदक जीत से बेहद रोमांचित हू | आपकी कड़ी मेहनत,धैर्य और जूनून वास्तव मे सफल रहा है | उचतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और निशानेबाजी में पदक जीतना आपके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है | आपने भारत को इतना गोरवान्वित किया है और सभी को दिखाया है की सपनों का पीछा करना क्या होता है | पेरिस 2024 ओलिंपिक एक अविश्वनीय आयोजन रहा है और आपकी उपलब्धि इसके अविस्मरणीय पलों को जोड़ती है |भविष्य मे आप कई और पदक जीते और सदैव चमकते रहे |”

About The Author

More From Author