25 मार्च 2025 को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। इस बार सुर्खियों में रही बेगूसराय की बेटी रुकैया फातिमा आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए रुकैया ने 471 अंकों 94.2% के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। एक साधारण परिवार से आने वाली इस मुस्लिम बेटी की कहानी ने सिर्फ प्रेरणादायक है। बल्कि यह साबित करती है की मेहनत और लगन से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। आईए जानते हैं। रुकैया की इस अद्भुत यात्रा को जिसने लाखों छात्रों के लिए एक मिसाल कायम की है।
गरीबी से जंग लड़कर हासिल की कामयाबी
रुकैया फातिमा का जन्म बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल में हुआ उनके पिता एक बीड़ी व्यापारी है। जो दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार का पेट पलते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद रुकैया ने कभी हिम्मत नहीं हारी घर में बिजली की कमी के कारण वह अक्सर मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करती थी। उनकी मां ने भी हर कदम पर उनके साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया रुपया रहती है। मैं अपनी इस सफलता को अपने माता-पिता और शिक्षकों को समर्पित करना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
सपना है आईएएस बनने का
रुकैया का लक्ष्य सिर्फ टॉपर बनना नहीं था बल्कि वह कुछ ऐसा करना चाहती है। जिससे समाज में बदलाव आए उनका सपना है कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास करके इस अधिकारी बने और गरीबों की मदद करें एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए नकारात्मक सोच को खत्म करना जरूरी है। उनकी यह सोचने सिर्फ उनकी परिपक्वता को दर्शाती है बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।
कैसे तैयारी की रणनीति?
रुकैया ने अपनी पढ़ाई के लिए एक सख्त रूटिंग बनाया था। वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। और स्कूल के नोट्स के साथ-साथ पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करने पर ध्यान देती थी। उनके शिक्षकों का कहना है कि रुकैया हमेशा सवाल पूछने और अपनी शंकाओं को दूर करने में आगे रहती थी। बीएन हाई स्कूल तेयाय की इस छात्रा ने अपनी मेहनत से नए सिर्फ अपने स्कूल का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे बेगूसराय को गर्व का मौका दिया है।
बिहार बोर्ड 2025 का रिजल्ट
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 86.56% पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 82.75% रहा, जबकि साइंस में 89.50% और कॉमर्स में 94.77%। रुकैया के अलावा साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल (96.8%) और कॉमर्स में रौशनी कुमारी (95%) ने टॉप किया। इस बार लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
प्रेरणा का स्रोत बनी रुकैया
रुकैया की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता नहीं यह साबित कर दिया है, कि शिक्षा ही वह हथियार है। जो हर बाधा को पार कर सकता है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा यह बच्चे हमारे भविष्य हैं, और उनकी मेहनत समाज के लिए एक मिसाल है।
आगे की राह
रुपया अब यूपीएससी की तैयारी में जुट गई है, वह कहती है, यह सिर्फ शुरुआत है, असली मंजिल अभी बाकी है। उनकी इस सोच और मेहनत को देखकर यकीन हो जाता है, कि वह एक दिन जरूर अपने सपनों को पूरा करेगी। रुकैया फातिमा की यह कहानी नई सिर्फ बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
यह भी देखे – Bihar 12th Class Result 2025: interresult2025.com पर देखे

Hello I’m Kailash Bishnoi मैं पिछले कुछ साल से ब्लोगिंग करता हू, आपको अच्छी अच्छी जानकारी देता हु साथ ही देश और दुनिया की हर खबर, खेल, शिक्षा, टेक्नोलॉजी,मोबाइल,कार,आदि से जड़ी जानकारी आपको उपलब्ध करने की कोशिश करता हु ताकि आप तक सही और जल्दी जानकारी पहुच सकें. आपका साथी कैलाश बिश्नोई