Former rbi governor shaktikanta das appointed principal secretary-2 to pm modi

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है दरअसल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है मिली जानकारी के अनुसार शक्तिकांत को प्रिंसिपल सेक्रेटरी 2 के रूप में नियुक्त किया गया है इस पद पर वह प्रधानमंत्री के मौजूदा मुख्य सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ काम करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शक्तिकांत सरकारी नीतियों और योजनाओं में अहम भूमिका निभाएंगे

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आधिकारिक रूप से शक्तिकांत दास की नियुक्ति की घोषणा की है आदेश में कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में डॉक्टर पीके मिश्रा के साथ मिलकर उनकी प्रमुख नीतियों और सरकारी योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे यह पद उन्हें प्रशासन और अर्थव्यवस्था में उनके व्यापक अनुभव के कारण दिया गया है।

पूर्व आरबीआई गवर्नर रह चुके हैं शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास ने दिसंबर 2018 से 6 सालों तक आरबीआई प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी थी वह पिछले साल यानी 2024 के दिसंबर महीने में इस पद से रिटायर हुए थे अब उन्हें फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। शक्तिकांत दास के पास पहले से ही आर्थिक मामलों की बेहतरीन समझ है जो इस नई भूमिका में उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

4 दशकों में अलग-अलग पदों पर कर चुके हैं काम

शक्तिकांत दास 1980 बेंच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं उन्होंने 4 दशको तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है उन्होंने वित्त टैक्स उद्योग बुनियादी ढांचा और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है। आरबीआई के गवर्नर रहते हुए उन्होंने देश की मौद्रिक नीतियों और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने में एम भूमिका निभाई थी।

यह भी देखें – Monalisa New Video: मोनालिसा ने देव आनंद के गाने पर बनाईं रील खूब पसंद कि जा रही