हरियाणा की मनु ने जीता सबका दिल ....

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मे ब्रोंज जीता,शूटिंग मे पदक लाने वाली पहली महिला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मनु ने दी मन भर ख़ुशी :-

स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक मे भारत के लिए पहला मेडल जीता है | हरियाणा की 22 साल की मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट मे ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया | ओलम्पिक मे यह मनु भाकर का पहला मेडल है | इसके साथ ही वे ओलम्पिक मे भारत के लिए शूटिंग मे मेडल जितने वाली पहली महिला भी बन गई है |

उन्होंने फाइनल मे 221.7 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रही | 243.2 अंक लाकर कोरिया की ओ ये जिन पहले नंबर पर रही और गोल्ड मेडल जीता | 241.3 अंक पाकर कोरिया की ही किम येजी दूसरे नंबर पर रही और सिल्वर जीता |

फाइनल मे जब मनु बाहर हुई तो किम से सिर्फ 0.1 से पीछे थी |

इस मेडल से टोक्यो ओलम्पिक का बोझ उतर गया : मनु भाकर

टोक्यो ओलम्पिक मे पिस्टल खराब होने से मै फाइनल मे जगह नही बना पाई थी | उस पल को अब तक नही भूली थी | लेकिन इस मेडल से टोक्यो का बड़ा बोझ उतर गया | खुद को सयमित रखना चाह रही थी | कोशिश थी की जल्दबाजी न करू | हर शॉट से पहले पूरी साँस ले रही थी | ब्रोंज पक्का हुआ तो बहुत खुश हुई,लेकिन आगे न बढ़ पाने का दुःख भी हुआ | पर,यह मेरी मंजिल नही है | मुझे सोमवार के लिए फिर तैयार होना है |

कोशिश करूँगी की अगले मेडल का रंग सुनहरा हो और राष्ट्रगान की धुन अब ओलम्पिक मे निकले ,मनु अच्छी वायलिन वादक है | जन गण मन की धुन निकलती है | मनोबल बढ़ाने के लिए शूटिंग रेंज मे यही धुन बजाती है | मै श्रीभगवद्गीता का पाठ करती हू | उसमे कहा गया है ,खुद के कर्म पर भरोसा रखो | जो बीत गया ,उसकी चिंता मे डूबने के बजाय लक्ष्य पर फोकस करो |

शूटिंग मे यह पाँचवा मेडल ,बाकी चार पुरुषों ने जीते

शूटिंग मे यह भारत का पाँचवा मेडल है | बाकी चारों मेडल पुरुष शूटर ने दिलाए | पहला सिल्वर मेडल 2004 एथेंस ओलम्पिक मे राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जीता था | दूसरा गोल्ड मेडल 2008 बीजिंग ओलम्पिक मे अभिनव बिंद्रा ने जीता | तीसरा ब्रोंज मेडल 2012 लंदन ओलम्पिक मे गगन नारंग और चौथा सिल्वर मेडल 2012 मे ही विजय कुमार ने जीता |

पीएम ने कहा – “अविश्वनीय उपलब्धि “,फ़ोन पर बात की

‘पेरिस ओलम्पिक मे भारत का पहला पदक जीतने के लिए बधाई.. एक अविश्वनीय उपलब्धि …..मन की बात मे pm मोदी ने कहा की ओलम्पिक खिलाडियों को देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है | आप भी उनका उत्साह बढ़ाए |

आगे क्या

मनु सोमवार को सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम मे उतरेगी | शुक्रवार से वे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा मे शामिल होगी | वे 21 सदस्य भारतीय शूटिंग टीम से कही व्यक्तिगत स्पर्धाओं मे भाग लेने वाली एकमात्र एथलीट है |

Recommended Posts

जाजीवाल धोरा खीर महोत्सव 2024 , शरद पूर्णिमा खीर महोत्सव जाजीवाल धोरा जोधपुर

S.K Bishnoi

जाजीवाल धोरा खीर महोत्सव श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर जाजीवाद धोरा में स्वामी भागीरथ दास आचार्य जी के सानिध्य में खीर महोत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर […]