Categories NEWS

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्रैश …एक सॉफ्टवेर अपडेट और बंद हुई 20 से ज्यादा देशो की सर्विस …

दुनिया के लगभग 70% ऑपरेटिंग सिस्टम पर राज करने वाला माइक्रोसॉफ्ट आज कुछ समय के लिए पूरी तरह नीला पड़ गया और उसके नीले पड़ने से लगभग 20 देशो मे तमाम प्रकार के कम रुक गये है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Microsoft massive outage :-

जिसके अंदर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पूरी तरीके से नीली पड़ गयी ,एक सिंगल अपडेट आया था वो लेना था और मामला पूरी तरीके से shut down कर गया इसलिये twitter पर माइक्रोसॉफ्ट ट्रेंड करने लगा |

हुआ कुछ यू था

Crowdstike सॉफ्टवेयर मे अपडेट की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर मे खराबी आ गई | इसकी वजह से दुनियाभर मे तकनीकी सेवाएँ ठप पड़ गई है | अमेरिका,ब्रिटेन ,जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों मे मेडिकल सर्विसेज और बैंक मे काम नही हो पा रहा हैं | टीवी चैनल्स ,रेडियो ट्रेन स्टेशन पर भी कामकाज रुक गया है |

अमेरिका ,ब्रिटेन और भारत जैसे कही देशों मे 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है | वहीं 3 हजार विमानों ने देरी से उडान भरी | CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ,भारत मे फ़िलहाल 6 एयरलाइन्स तकनीकी दिक्कत का सामना कर रही है | इसके अलावा देल्ही एयरपोर्ट पर कुछ सेवाये रुक गयी हैं |

इस पुरे आउटेज की वजह Crowdstrike के एक अपडेट को बताया जा रहा है ….

Crowdstrike एक साइबर सिक्यूरिटी कंपनी है , जो माइक्रोसॉफ्ट और कही दूसरे प्लेटफॉर्म्स को साइबर हमलों से बचाने का काम करती है , कंपनी ने एक बड़ा अपडेट रिलीज किया था , जिसकी वजह से लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं , वहीं कुछ लोग इसे साइबर अटैक से जोड़कर देख रहे है |

कंप्यूटर मे क्या समस्या आयी …

दुनियाभर मे विंडोज 10 यूजर्स के कंप्यूटर बंद , रीस्टार्ट हुए | स्क्रीन पर नीले बैकग्राउंड के साथ मेसेज आ रहा है | इसे ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ बीएसओडी एरर कहा जा रहा है |ऐसे मे कंप्यूटर काम नही कर सकते है |

गडबडी पता चली तब कंपनी ने क्या किया …

crowdstrike ने अपडेट वेबसाइट से हटा लिया है | अभी साफ नही है की जिन कंप्यूटरों पर अपडेट इनस्टॉल हो चूका है था ,उन्हें कैसे रिस्टोर किया जाएगा |

ठीक करने मे सबसे बड़ी चुनौती क्या ?

कंप्यूटर बंद है या रीस्टार्ट का मैसेज दे रहे है | ऐसे मे crowdstrike के सामने रिमोट एक्स्सेस से सिस्टम सुधारना बड़ी चुनौती है | इसे मैन्युअली करेंगे ,तो ज्यादा समय लगेगा | तब तक लोगों को परेशान होना पड़ेगा |

विकल्प इस्तेमाल नही कर रहे प्लान B बहुत जरूरी …

माइक्रोसॉफ्ट के पास समस्या से निजात पाने का कोई प्लान B नही था | वह इंतजार करती रही की खुद साइबर सिक्यूरिटी फर्म इसे दूर करेगी | यह खतरनाक स्थिति है | आर्थिक तंत्र के अहम घटकों की माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर अत्यधिक निर्भरता है | ऐसा नही है की इसके विकल्प नही है | कही कंपनिया लिनेक्स और मैक का इस्तेमाल करती है | लेकिन एयरलाइन और दुसरे उद्योग यह मानकर चल रहे थे की माइक्रोसॉफ्ट मे गडबडी नही आ सकती | अब समय आ गया है की देश मे वैकल्पिक ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास को गभीरता से लिया जाए |

About The Author

More From Author