Nat Sciver-Brunt, नेट स्किवर-ब्रंट जीवन परिचय, क्रिकेट करियर

📅 Last Updated on:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नेट सीवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) का नाम महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन कप्तानी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नेट स्किवर- ब्रंट ने केवल क्रिकेट के मैदान पर बल्कि अपने व्यक्तित्व जीवन में भी एक प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में जानी जाती है। इस लेख में हम उनके जीवन परिचय, पति का नाम, क्रिकेट करियर और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

नेट सीवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt) Biography जीवन परिचय

पूरा नाम: नताली रूथ स्किवर-ब्रंट (Natalie Ruth Sciver-Brunt)

जन्म: 20 अगस्त 1992

जन्मस्थान: टोक्यो, जापान (Tokyo Japan)

राष्ट्रीयता: ब्रिटिश (British)

खेल: क्रिकेट (Cricket)

भूमिका: ऑलराउंडर (दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज)

टीम: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

नेट स्किवर-ब्रंट का जन्म टोक्यो, जापान में हुआ था, जहां उनके माता-पिता काम कर रहे थे। बाद में उनका परिवार इंग्लैंड चला आया और वहीं उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। स्कूली शिक्षा के दौरान ही उनका क्रिकेट की ओर रुझान बढ़ा और उन्होंने इसे करियर के रूप में अपनाने का फैसला किया।

नेट स्किवर-ब्रंट का क्रिकेट करियर(Nat Sciver-Brunt) Cricket History

नेट स्किवर-ब्रंट ने 2013 में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया। उनकी खासियत यह है कि वे टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देती हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर

वनडे डेब्यू: 1 जुलाई 2013 बनाम वेस्टइंडीज

टी20 डेब्यू: 5 जुलाई 2013 बनाम पाकिस्तान

टेस्ट डेब्यू: 10 जनवरी 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया

नेट स्किवर ब्रंट की उपलब्धि

1. पहली महिला क्रिकेटर जिन्होंने वनडे में तीन शतक बनाए
नेट स्किवर-ब्रंट ने एकदिवसीय क्रिकेट में तीन शानदार शतक लगाए हैं। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में भी शतक जड़ा था, हालांकि इंग्लैंड को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

2. आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 नेट स्किवर-ब्रंट को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2023 में आईसीसी द्वारा ‘वुमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने उस साल 18 मैचों में 894 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए।

3. WPL (Women’s Premier League) में सबसे महंगी खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वे उस सीजन की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनीं।

4. 2017 महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य
2017 में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को हराकर विश्व कप जीता था। उस टूर्नामेंट में नेट स्किवर-ब्रंट का योगदान अहम था।

5. टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड नेट स्किवर-ब्रंट टी20 क्रिकेट में भी कमाल कर चुकी हैं। उनके पास टी20 इंटरनेशनल में 2500 से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड है।

नेट सीवर ब्रंट नीजी जीवन (Nat Sciver Brunt) Husband Name

पति और शादी

नेट स्किवर-ब्रंट की शादी इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) से हुई है। दोनों ने 29 मई 2022 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने अपने नाम में ‘ब्रंट’ जोड़ लिया, जिससे उनका नाम नेट स्किवर-ब्रंट बन गया।

क्या नेट स्किवर-ब्रंट के बच्चे हैं?

वर्तमान में नेट स्किवर-ब्रंट और कैथरीन ब्रंट के कोई बच्चे नहीं हैं। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन के पलों को साझा करती रहती हैं।

Nat Sciver Brunt Net Worth

नेट स्किवर-ब्रंट मुख्य रूप से क्रिकेट से ही अपनी कमाई करती हैं। उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं।

1. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) का केंद्रीय अनुबंध

2. महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस से मिली बड़ी राशि

3. ब्रांड एंडोर्समेंट

4. क्लब क्रिकेट और अन्य घरेलू टूर्नामेंट

उनकी अनुमानित नेट वर्थ 2-3 मिलियन डॉलर (लगभग 16-25 करोड़ रुपये) के बीच बताई जाती है।

नेट स्किवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt) का क्रिकेट में योगदान

Nat Sciver Brunt(नेट स्किवर ब्रंट) का क्रिकेट करियर अभी जारी है और वह इंग्लैंड के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनकी बल्लेबाजी गेंदबाजी और ऑल राउंड खेल से महिला क्रिकेट में नई पहचान बनाई है।

सीवर ब्रंट महिला क्रिकेटर्स में से एक है, जिन्होंने महिला क्रिकेट को अलग पहचान दिलाने में योगदान दिया है। उनकी मेहनत खेल के प्रति समर्पण और उनका प्रदर्शन आने वाले क्रिकेट में महिलाओं के लिए और मौके उपलब्ध करवाएगा और उनके करियर की ऊंचाई तक उन्हें पहुंचाने में कामयाब होगा।

Also Read – Ben Dwarshuis: बेन डाउरिश जीवन परिचय, क्रिकेट करियर