Categories NEWS

24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी रद्द :

वाल्मीकि समाज के आन्दोलन के बाद नये सिरे से भर्ती करे की तैयारी मे सरकार ….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजस्थान मे 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द होगी | स्वायत्त शासन विभाग अब नये सिरे से भर्ती निकालेगा | इसके बाद राजस्थान मे पिछले 12 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो सकती है | वाल्मीकि समाज की मांग के बाद सरकार ने मौजूदा भर्ती प्रक्रिया मे बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है |

दरअसल ,राजस्थान सरकार ने 1 मार्च को प्रदेश मे 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली थी | इसके लिए प्रदेश भर मे 9 लाख 20 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे | एन दिनों आवेदनों मे बड़ी संख्या मे गैर वाल्मीकि समाज के युवा भी शामिल थे | इस पर वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती मे प्राथमिकता की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था |

कालीचरण सराफ को दी हड़ताल खत्म कराने की जिम्मेदारी

सरकार ने जब नियम सशोधन नही किया तो वाल्मीकि समाज ने 23 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी | इसके कारणपूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था बिगड़ गयी थी | सरकार ने इस पूरी हड़ताल को खत्म करने की जिम्मेदारी जयपुर के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ को दी है |

सराफ ने स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियो,हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर इस मामले का ब्यौरा यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को दिया | उन्होंने मौजूदा भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर नये सिरे से भर्ती करने का फैसला किया है | सूत्रों का अनुसार सोमवार तक इसके आदेश हो जाएंगे |

सयुंक्त वाल्मीकि एव सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा-वाल्मीकि समाज अपनी जायज़ मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहा है | जन तक सरकार हमारी सभी मांगो को पूरा नही करती हम हड़ताल खत्म नही करेंगे |

वाल्मीकि समाज की मांग ……

1. सफाई कर्मचारियों की भर्ती मस्टरोल के आधार पर की जाए

2. 1 साल तक पहले कर्मचारी से काम करवाया जाए, उसके बाद नियुक्ति दी जाए |

3. वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए |

पूर्व की जिन भर्तियों मे कोर्ट मे मामला विचाराधीन है,या जिन पर निर्णय हो चुका है | उनमे नियुक्ति के आदेश जारी किए जाए |

About The Author

More From Author