📅 Last Updated on:
(A) दिल्ली
(B) लाहौर
(C) आगरा
(D) बुरहानपुर
सही उत्तर – आगरा
दीवान-ए-खास :- शाहजहाँ की सभी इमारतों में सबसे अधिक अलंकृत है। इसका निर्माण 1637 ई. में किया गया था। इसमें गुप्त मंत्रणा होती थी।

मोती मस्जिद :- आगरा के किले की सभी इमारतों में सबसे सुंदर मोती मस्जिद है।
आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण 1648 में शुरू हुआ और 1654 में इसका निर्माण पूर्ण हुआ। इस मस्जिद की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुन्दर गुम्बद है। इसके किनारे की छतरियों व मेहराबों के द्वार का सौन्दर्य उल्लेखनीय है। प्रांगण के चारों और स्तम्भदार बरामरा है।
शाहजहाँ ने अपनी बेटी जहांआरा के सम्मान में इसका निर्माण करवाया। इसका निर्माण पूर्णतया संगमरमर से हुआ था। ‘पर्सी’ ब्राउन ने मोती मस्जिद को मुगल वास्तुकला की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि कहा है।
नोट :- आगरा के किले की मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने करवाया था वहीं दिल्ली के लाल किले में पूर्ण संगमरमर से बनी मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने करवाया था।
मुसम्मन बुर्ज / शाह बुर्ज :- यह छः मंजिला है। शाहजहां ने अपने अंतिम दिन इसी बुर्ज से ताजमहल को निहारते हुए व्यतीत किए थे। यहाँ से शाहजहां सरकारी आज्ञाएं तथा गोपनीय आदेश जारी करता था।
झरोखा दर्शन :- संगमरमर का बना हुआ है। शाहजहां रोजाना सूर्योदय के बाद जनता को कुछ समय के लिए दर्शन देता था।
यह भी पढें – उस स्थान का नाम बताइए जहां गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी?

Hello I’m Kailash Bishnoi मैं पिछले कुछ साल से ब्लोगिंग करता हू, आपको अच्छी अच्छी जानकारी देता हु साथ ही देश और दुनिया की हर खबर, खेल, शिक्षा, टेक्नोलॉजी,मोबाइल,कार,आदि से जड़ी जानकारी आपको उपलब्ध करने की कोशिश करता हु ताकि आप तक सही और जल्दी जानकारी पहुच सकें. आपका साथी कैलाश बिश्नोई