📅 Last Updated on:
उत्तराखंड में 24 फरवरी 2025 को मौसम ठंडा रहेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा, आसमान साफ़ रहेगा। नैनीताल में ठंड ज्यादा रहेगी, अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। चकराता का तापमान 17 डिग्री अधिकतम और 3 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। अल्मोड़ा में भी ठंडक बनी रहेगी, अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की उम्मीद है।
ऋषिकेश और हरिद्वार में मौसम थोड़ा गर्म रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। उत्तरकाशी में सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है, अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री रहने की संभावना है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में कड़ाके की ठंड होगी, दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम -6 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन ऊँचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएँ चल सकती हैं। बर्फबारी की संभावना कम है, लेकिन बद्रीनाथ और केदारनाथ के आसपास बर्फ जमी रह सकती है। यात्रा करने वालों को गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहना चाहिए।
उत्तराखंड के मौसम में आद्रता की बात करें तो अधिकतम आद्रता सुबह के वक्त 85% रहने की संभावना है वहीं न्यूनतम आर्द्रता दोपहर के 2:00 बजे 30% तक रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के मौसम में 24 फरवरी 2025 को हवा की अलग-अलग दिशाओं से हवा चलेगी सुबह के वक्त हवा उत्तर पूर्व दिशा से चलेगी जिसकी गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी दिन में हवा दक्षिण पश्चिम दिशा से चलेगी जिसकी अधिकतम गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है।

Hello I’m Kailash Bishnoi मैं पिछले कुछ साल से ब्लोगिंग करता हू, आपको अच्छी अच्छी जानकारी देता हु साथ ही देश और दुनिया की हर खबर, खेल, शिक्षा, टेक्नोलॉजी,मोबाइल,कार,आदि से जड़ी जानकारी आपको उपलब्ध करने की कोशिश करता हु ताकि आप तक सही और जल्दी जानकारी पहुच सकें. आपका साथी कैलाश बिश्नोई