what is shimla agreement: शिमला समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 2 जुलाई 1972 को हुआ एक ऐतिहासिक समझौता है। जिसे भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किया था। यह समझौता 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद हुआ। जिसमें पाकिस्तान को पराजय का सामना करना पड़ा और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
भारत के सिंधु जल समझौते को रद्द करने के बाद आज पाकिस्तान ने शिमला समझौते को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। आईए जानते हैं शिमला समझौते के बारे में पूरी जानकारी विस्तार के साथ।
शिमला समझौते की मुख्य बातें
1. द्विपक्षीय समाधान का वादा दोनों देश किसी भी विवाद को तीसरे पक्ष के बजाय आपसी बातचीत से हल करेंगे।
2. नियंत्रण रेखा लोक की स्थापना 1971 की युद्ध विराम रेखा को नियंत्रण रेखा का दर्जा दिया गया।
3. युद्ध बंधिया की रिहाई भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को रिहा किया।
4. राजनयिक संबंध बहाल दोनों देशों ने अपने दूतावासों और कूटनीतिक चैनलों को फिर से सक्रिय किया।
शिमला समझौते का ऐतिहासिक महत्व
भारत के लिए कूटनीतिक जीत भारत ने युद्ध में जीत हासिल करने के बावजूद शांति का प्रस्ताव दिया।
पाकिस्तान की स्वीकारूकती पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से Loc को मान्यता दी।
कश्मीर मुद्दे पर नियंत्रण समझौते के चलते पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाने में असहज रहा।
शिमला समझौते की आलोचनाएं
भारत ने स्पष्ट सैया जीत के बावजूद कश्मीर जैसे मुद्दों पर ठोस समझौता नहीं कराया।
पाकिस्तान ने समझौते की आत्मा का पालन नहीं किया कारगिल युद्ध 1999 इसका बड़ा उदाहरण है।
समझौते में कोई दंडात्मक प्रावधान नहीं था जिससे उल्लंघन पर रोक नहीं लग सकी।
अप्रैल 2025 में शिमला समझौता चर्चा में क्यों है?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया है।
पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिमला समझौते को निलंबित कर दिया।
साथी पाकिस्तान ने भारत के सभी द्विपक्षीय समझौता की समीक्षा की घोषणा की।
इसका असर क्या होगा?
एलओसी पर अस्थिरता बढ़ सकती है। भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंध और कमजोर हो सकते हैं। दक्षिणी एशिया की शांति और विकास पर गंभीर असर पड़ सकता है।
क्या शिमला समझौता आज भी लागू है?
पाकिस्तान ने 24 अप्रैल 2025 को इस समझौते को निलंबन करने की घोषणा की है। जिससे इसकी वेधता पर सवाल खड़े हुए हैं।

Hello I’m Kailash Bishnoi मैं पिछले कुछ साल से ब्लोगिंग करता हू, आपको अच्छी अच्छी जानकारी देता हु साथ ही देश और दुनिया की हर खबर, खेल, शिक्षा, टेक्नोलॉजी,मोबाइल,कार,आदि से जड़ी जानकारी आपको उपलब्ध करने की कोशिश करता हु ताकि आप तक सही और जल्दी जानकारी पहुच सकें. आपका साथी कैलाश बिश्नोई