कौन है रेखा गुप्ता? दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जीवन परिचय

📅 Last Updated on:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें 2025 में दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उनका राजनीतिक सफर विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू होकर दिल्ली की सत्ता के शिखर तक पहुंचा है। वे अपनी जुझारू छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में हुआ था। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। 1972-73 में उनकी पोस्टिंग दिल्ली में हुई, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बी.कॉम किया और बाद में एलएलबी की पढ़ाई भी की। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने वकालत में भी कुछ समय बिताया।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक कैरियर

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनने के साथ शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने भाजपा की छात्र इकाई ABVP में सक्रिय भूमिका निभाई।

2007 – उत्तरी पीतमपुरा से नगर निगम पार्षद बनीं।

2012 – दोबारा पार्षद चुनी गईं।

2013-14 – दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) की मेयर बनीं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश महासचिव का पद संभाला।

उनकी संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से उम्मीदवार बनाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया।

भाजपा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई, क्योंकि वे लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और प्रशासनिक अनुभव रखती हैं। उनकी छवि एक जमीनी और कर्मठ नेता की है।

रेखा गुप्ता का निजी जीवन और संपत्ति

रेखा गुप्ता का विवाह 1998 में मनीष गुप्ता से हुआ, जो पेशे से स्पेयर पार्ट्स के व्यवसायी हैं।

संपत्ति और आय

कुल संपत्ति – ₹5.31 करोड़

ऋण/देनदारियाँ – ₹1.20 करोड़

2023-24 में व्यक्तिगत आय – ₹6.92 लाख

उनके पति मनीष गुप्ता की वार्षिक आय – ₹97.33 लाख

रेखा गुप्ता के पारिवारिक जीवन को लेकर वे अक्सर कहती हैं कि उनके पति ने हमेशा उनके राजनीतिक करियर को सपोर्ट किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रेखा गुप्ता के लिए चुनौतियां और भविष्य की योजनाएं

मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के सामने कई बड़ी चुनौतियाँ हैं, जिनमें शामिल हैं:

✔ महिला सशक्तिकरण – भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह देने का वादा किया था।
✔ स्वच्छता अभियान – दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुधारना और यमुना नदी की सफाई।
✔ बिजली-पानी की समस्या – भाजपा मुफ्त सुविधाओं के मॉडल से अलग नई योजना लागू करना चाहती है।
✔ प्रदूषण नियंत्रण – दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नए उपाय लागू करना।

रेखा गुप्ता की नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए भाजपा को उम्मीद है कि वे दिल्ली में पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगी और एक स्थायी सरकार की नींव रखेंगी।

आप सभी को एक बार फिर दोहरा देना चाहते हैं कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है। कल दिल्ली की मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।