Categories NEWS

शिमला मे विश्व का दूसरा,एशिया का पहला सबसे लंबा रोप वे बनेगा ….

15 स्टेशन शहर के जुड़ेंगे;मार्च 2025 मे शुरू होगा निर्माण कार्य ..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

13.79 किलोमीटर लंबा होगा रोप वे,1734 करोड़ रूपये होंगे खर्च …

बालटाल से अमरनाथ गुफा तक रोप-वे बनाने की तैयारी …

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए अच्छी खबर है | बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओ को ज्यादा पैदल नही चलना पड़ेगा | जम्मू-कश्मीर में पर्वतमाला परियोजना के तहत जिन 18 रोप-वे परियोजनाओ मे से तीन की पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है, उनमे बालटाल से अमरनाथ गुफा तक रोप-वे परियोजना भी शामिल है |

बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 9 किलोमीटर लंबा रोप-वे होगा| अभी 14 किलोमीटर लंबे जिस मार्ग को तय करने मे पैदल 10 घंटे लगते है,उसे रोप-वे से मात्र 40 मिनट मे तय किया जा सकेगा | जम्मू-कश्मीर मे पर्वतमाला परियोजना के तहत 18 रोप-वे परियोजनाए मंजूर की गई है | इनमे से तीन की पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर ली गई है |

गंडोले पर होंगे सोलर पैनल …….

इस प्रोजेक्ट को हरित ऊर्जा के लिए जोड़ा जाएगा | जहां पर स्टेशन स्थापित होंगे वहां भी सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे | साथ ही गंडोले (केबिन जिसमे यात्री सफर करेंगे ) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि अधिक ऊर्जा का दोहन किया जा सके |

प्रोजेक्ट के मुख्य बिंदु …

एक घंटे मे 2 हजार लोग सफर कर सकेंगे | रज्जू मार्ग मे एक तरफ से एक हजार लोगों की आवाजाही शुरुआती तौर पर रहेगी | दोनों तरफ से दो हजार लोग एक घंटे मे सफर कर पाएंगे | 2059 तक रज्जू मार्ग मे तीन लोगों को एक तरफ से ले जाने की व्यवस्था हो जाएगी | इसे मे छह हजार लोग एक घंटे मे सफर कर सकेंगे |

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला मे विश्व का दूसरा और भारत व एशिया का सबसे लंबा रोप-वे यानि रज्जू मार्ग बनेगा | तारादेवी से शिमला के बीच बनने वाले रोप-वे की लम्बाई 13.79 किलोमीटर होगी | इसके निर्माण पर 1734.40 करोड़ रूपये खर्च होंगे | रोप-वे से शहर के 15 स्टेशन जुड़ेंगे |

इसका निर्माण कार्य पहली मार्च 2025 को शुरू होगा | रोप-वे से लोग 12 से 15 मिनट के भीतर 13.79 किलोमीटर का सफर तय कर सकेंगे | इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद शिमला शहर मे जाम की समस्या दूर हो जाएगी |

वन संरक्षण अधिनियम की मंजूरी के लिए सभी दस्तावेज पोर्टल पर पहली अप्रैल को अपलोड कर दिए है | रोप-वे रूट की लाइनों के नाम मोनाल,देवदार व एप्पल रखे है | इस प्रोजेक्ट पर 20 प्रतिशत बजट प्रदेश सरकार खर्च करेगी | दिसम्बर मे प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए जाएगा | शिमला से …….ताजा न्यूज़

About The Author

More From Author