Categories NEWS

रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर,अब नही खेल पाएगी गोल्ड मेडल मैच ……

50 kg केटेगरी से 100 ग्राम ज्यादा निकला वजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कोच बोली: यह खेल का हिस्सा ….

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई है | बुधवार सुबह विनेश का वजन उनकी तय केटेगरी 50 kg से 100 ग्राम ज्यादा निकला | इसके बाद ओलिंपिक एसोसिएशन ने उन्हें फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया | भारतीय ओलिंपिक संघ ने भी इसकी पुष्टि की है |

अब विनेश बुधवार रात होने वाला 50 kg केटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नही खेल सकेगी | उन्हें कोई मेडल भी नही मिलेगा| सबसे मुश्किल बात यह है की इस फैसले की खिलाफ अपील भी नही की जा सकती है | विनेश पहली बार 50 kg केटेगरी मे खेल रही थी | इससे पहले वे 53 kg मे खेलती थी |

ओलिंपिक से बाहर होने के बाद विनेश की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया | कोच विजय दहिया उनसे मिलने पहुंचे तो विनेश ने उनसे कहा- ‘किस्मत खराब थी की हम मेडल से चुक गए,लेकिन यह खेल का हिस्सा है |’

इससे पहले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से कहा है की वे रेसलर की मदद के तरीके तलाशे | PM ने उषा से इस मामले मे विरोध दर्ज कराने को भी कहा है |

डॉक्टर बोले-वजन घटाने के लिए रातभर एक्सरसाइज करती रहीं ….

भारतीय ओलिंपिक टीम के डॉक्टर दिनशा पोडीवाला ने स्टेटमेंट जारी करके बताया की विनेश और उनके कोच को मंगलवार रात ही उनके ज्यादा वजन के बारे मे पता चल गया था | इसके बाद विनेश पूरी रात नही सोई ओए वजन को तय केटेगरी मे लाने के लिए जॉगिंग,स्किपिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज करती रही |

डॉक्टर ने बताया की विनेश ने अपने बाल और नाख़ून तक काट दिए थे | उनके कपड़े भी छोटे कर दिए गए थे | इसके बावजूद उनका वजन नही घट पाया | कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मे कहा गया की भारतीय दल ने विनेश को थोड़ा और समय देने की मांग की थी,लेकिन उनकी मांग नही सुनी गई |

IOA ने कहा-रातभर कोशिशो के बावजूद वजन कुछ ग्राम ज्यादा रहा ….

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने कहा- यह बेहद खेदजनक है की विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 kg केटेगरी मे अयोग्य घोषित कर दिया गया है | रातभर की कोशिशो के बावजूद सुबह उनका वजन 50 kg से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया | हम विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते है | भारतीय दल आगे इस पर कोई टिप्पणी नही करेगा | हम आने वाली प्रतियोगिताओ पर फोकस करना चाहेंगे |

ओलिंपिक के फाइनल मे पहुचने वाली पहली भारतीय रेसलर

विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक के फाइनल मे पहुचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थी | सेमीफाइनल मे उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल मे यूक्रेन की ओकसाना लीवाच और प्री क्वार्टरफाइनल मे वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी |

अब विनेश की जगह उनसे हर चुकी क्यूबा की रेसलर फाइनल खेलेगी ….

विनेश को बुधवार रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्टरब्रंट से मुकाबला करना था | ओलिंपिक नियमो के मुताबित अब विनेश की जगह सेमी फाइनल मे उनसे हार चुकी क्यूबा की गुजमान ही फाइनल खेलेगी |

टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टरफाइनल हारी,रियो मे चोट की वजह से बाहर हुई …..

About The Author

More From Author